Friday, July 24, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGशेखपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए चार बच्चे, एक की...

शेखपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए चार बच्चे, एक की हालत गंभीर

गाजीपुर – सैदपुर क्षेत्र के शेखपुर गांव में शुक्रवार शाम लुका-छिपी खेलते समय चार बच्चे 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में तीन बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, जबकि एक बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे वाराणसी के हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, मंटू विश्वकर्मा के बच्चे अनुज और अनुष्का, परमानंद सागर की बेटी अपर्णा तथा दिनेश कुशवाहा की बेटी आयशा मकान की छत पर खेल रहे थे। शाम करीब पांच बजे लुका-छिपी के दौरान एक बच्चा छत के किनारे पहुंच गया और मकान के बेहद नजदीक से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इसके बाद अन्य बच्चे भी करंट की चपेट में आ गए।

घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल सैदपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार तीन बच्चों का उपचार जारी है और उनकी हालत स्थिर है, जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर किया गया। सैदपुर कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि जिस मकान में हादसा हुआ, वहां छोटे बच्चों का कोचिंग सेंटर भी संचालित होता है। मामले की जांच की जा रही है

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button