गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशव्यापी अभियान के तहत बुधवार को गाजीपुर जिले की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किए गए। सम्मेलनों में बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन हुआ।
सदर विधानसभा सम्मेलन
वंशीबाजार स्थित रॉयल पैलेस में आयोजित सम्मेलन को मुख्य अतिथि महेशचंद्र श्रीवास्तव ने संबोधित किया। विशिष्ट अतिथि अभिनव सिन्हा ने बूथ अध्यक्षों को संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताया। सरिता अग्रवाल, डॉ. राजकुमार गौतम और विनोद अग्रवाल ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में शशिकांत शर्मा, किरण सिंह, सुमन बिंद, सुरेश बिंद सहित मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित रहे। आभार सुमित तिवारी तथा संचालन अच्छेलाल गुप्ता ने किया।
जखनियां विधानसभा सम्मेलन
अलीपुर मंदरा स्थित माता तेतरा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। डॉ. मुराहू राजभर, बृजेंद्र राय, रामराज बनवासी, राजेश राजभर, सरोज मिश्रा और लालजी गोंड ने भी विचार रखे। संचालन सुधाकर सिंह कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में हंसराज राजभर, विपिन सिंह, ओमप्रकाश राम और रुद्रप्रताप सिंह मौजूद रहे।
जहूराबाद विधानसभा सम्मेलन
कासिमाबाद के शिवम पैलेस में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि नागेंद्र सिंह रघुवंशी, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय तथा कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान जितेंद्र नाथ पांडेय, नरेंद्र नाथ सिंह, श्याम राज तिवारी, कृष्णानंद राय, शिवशंकर गुप्ता और सचिन कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन मयंक राय ने किया।
जंगीपुर विधानसभा
भवरहा स्थित बलदेव श्रीधर महाविद्यालय में आयोजित सम्मेलन को मुख्य अतिथि पुष्पराज सिंह, कृष्ण बिहारी राय, अवधेश राजभर, रामनरेश कुशवाहा, कुंवर रमेश सिंह पप्पू, ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, मरदह ब्लॉक प्रमुख सीता सिंह, शैलेष कुमार और अनिल राजभर ने संबोधित किया। संचालन प्रवीण सिंह तथा आभार राजेश चौहान ने व्यक्त किया।
इस मौके पर विवेकानंद पांडेय, लालजी गुप्ता, राकेश यादव, मन्नू राजभर, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
जमानिया विधानसभा
के दिलदारनगर में आयोजित सम्मेलन में राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अविनाश जायसवाल तथा संचालन विष्णु प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान पारसनाथ राय, सुनीता सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, बाल कृष्ण त्रिवेदी, राकेश राय, पंकज राय, सुनील सिंह, अनिल यादव और संजीत यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी सम्मेलनों में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर 2027 में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।














