Wednesday, July 22, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGगाजीपुर: एक लाख के इनामी शंकर पांडे के घर मुनादी, कोर्ट में...

गाजीपुर: एक लाख के इनामी शंकर पांडे के घर मुनादी, कोर्ट में पेश न होने पर होगी संपत्ति कुर्क

गाजीपुर – एक लाख रुपये के इनामी आरोपी और कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शहर के चर्चित सचिन चौरसिया अपहरण कांड में फरार चल रहे शंकर पांडे के गौशाबाद स्थित आवास पर बुधवार को न्यायालय के आदेश पर मुनादी कराई गई। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 84 के तहत लाउडस्पीकर से आदेश पढ़कर सुनाया और चेतावनी दी कि निर्धारित समय में अदालत में पेश न होने पर उसकी चल एवं अचल संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी।

यह कार्रवाई 5 सितंबर 2024 को व्यापारी सचिन चौरसिया के कथित अपहरण और मारपीट के मामले में की जा रही है। आरोप है कि शंकर पांडे ने अपने साथियों के साथ मिलकर सचिन चौरसिया का काली स्कॉर्पियो में अपहरण किया था। अदालत में लगातार गैरहाजिर रहने के कारण उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी है। विशेष लोक अभियोजक अखिलेश सिंह के अनुसार, शंकर पांडे वर्ष 2020 के सकलेनाबाद हत्याकांड और होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड का भी मुख्य आरोपी है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और आत्मसमर्पण न करने पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button