Saturday, July 18, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalडीएम अनुपम शुक्ला के निर्देश पर पीएम मातृ शिशु वंदना योजना का...

डीएम अनुपम शुक्ला के निर्देश पर पीएम मातृ शिशु वंदना योजना का पंजीकरण अभियान तेज

गाज़ीपुर । जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर प्रधानमंत्री मातृ शिशु वंदना योजना के तहत पात्र महिलाओं का पंजीकरण अभियान तेज कर दिया गया है। खंड विकास अधिकारी कौश्तुंभ मणि पाठक ने बताया कि सीडीपीओ विरु मणि के निर्देशन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष अभियान चलाकर दो दिनों के भीतर 200 पंजीकरण का लक्ष्य पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के पहले चरण में अब तक 125 आवेदन पत्र भरकर जमा किए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र महिलाओं तक पहुंचाने के लिए ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायक तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की संयुक्त टीम गांव-गांव जाकर आवेदन भरवा रही है। अभियान के दौरान लाभार्थियों को योजना की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और मिलने वाले लाभों की भी जानकारी दी जा रही है।
पंजीकरण अभियान में अमृता सिंह, रमन सिंह, रंजना यादव, वंदना यादव, रविंद्र यादव, अंकित कुमार, अजीत यादव, अनिल प्रजापति और राकेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर 200 पंजीकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ शिशु वंदना योजना का लाभ मिल सकेगा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button