Thursday, July 16, 2026
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarगाजीपुर - तीन बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, कैमरा, लाकेट और ₹46,400...

गाजीपुर – तीन बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, कैमरा, लाकेट और ₹46,400 बरामद

गाजीपुर  – कोतवाली पुलिस ने छिनैती और लूट की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को रौजा ओवरब्रिज के पास से तीनों को उस समय पकड़ा गया, जब वे छीना गया कैमरा बेचने की फिराक में थे। उनके कब्जे से कुल ₹46,400 नकद, एक कैमरा और पीली धातु का एक माला-लाकेट बरामद किया गया।

पूछताछ में बाल अपचारियों ने स्वीकार किया कि दो दिन पहले शिववाटिका के पास एक व्यक्ति से कैमरा छीना था और 14 जुलाई को अष्टभुजी कॉलोनी में एक महिला का लाकेट झपटा था। पुलिस का कहना है कि तीनों ने इन वारदातों में एक ही मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया।

पूछताछ के दौरान उन्होंने रामगढ़ (कासिमाबाद) में एक सोनार से ₹8,000 लूटने, कुवाटी नहर के पास एक चेन छीनकर ₹24,000 में बेचने तथा नाथूपुर पुलिया के पास एक व्यक्ति से सोने की सिकड़ी और ₹3,000 छीनने की बात भी स्वीकार की।

कोतवाली थाने में दर्ज दो मामलों सहित विभिन्न थानों में इनके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button