Monday, May 11, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeगाजीपुर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस का बड़ा अभियान

गाजीपुर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस का बड़ा अभियान

गाजीपुर – पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। यह कार्रवाई 10/11 मई 2026 की रात बिरनो टोल प्लाजा सहित जनपद के प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर की गई। अभियान पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा के निर्देशन में चलाया गया।

अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी यातायात तथा थानाध्यक्ष बिरनो के नेतृत्व में आठ टीमों का गठन किया गया। टीमों ने बिरनो टोल प्लाजा की आठों लेन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रोडवेज बसों, चार पहिया, दो पहिया तथा दूसरे राज्यों से गुजरने वाले वाहनों समेत कुल 319 वाहनों की जांच की गई।

चेकिंग के दौरान 39 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। सभी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत ड्रंकन ड्राइविंग में चालान की कार्रवाई की गई। इसके अलावा 21 अन्य वाहनों पर भी एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में कुल चार लाख तीस हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि सड़क हादसों पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button