Wednesday, April 29, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeगाजीपुर - कस्तूरबा विद्यालय का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर बीएसए सख्त

गाजीपुर – कस्तूरबा विद्यालय का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर बीएसए सख्त

गाजीपुर – रेवतीपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 28 अप्रैल की रात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्राएं भोजन करती हुई मिलीं, लेकिन कुल 68 नामांकित बालिकाओं के सापेक्ष केवल 34 की उपस्थिति पाई गई। इस पर बीएसए ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय वार्डन मंजू चौहान अनुपस्थित पाई गईं, जिस पर बीएसए ने उनसे स्पष्टीकरण तलब किया। वहीं फुल टाइम शिक्षिका कुमारी साधना आकस्मिक अवकाश पर थीं। मुख्य रसोइया मौजूद मिली, जबकि सहायक रसोइया अनुपस्थित रही, जिस पर भी असंतोष व्यक्त किया गया।

बीएसए ने छात्राओं को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की और खाद्यान्न की उपलब्धता व गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया। साथ ही छात्राओं के शैक्षणिक स्तर का आकलन करते हुए शिक्षण व्यवस्था की समीक्षा की।

कम नामांकन और कमजोर उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए बीएसए ने विद्यालय प्रशासन को नामांकन बढ़ाने और शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान जिला समन्वयक बालिका शिक्षा हरिशंकर मौर्य भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button