Sunday, April 26, 2026
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarगाजीपुर पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की स्मृति में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का...

गाजीपुर पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की स्मृति में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

गाजीपुर – नगदीलपुर स्थित सब्जी मंडी परिसर में रविवार को पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की स्मृति में एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस जनकल्याणकारी शिविर का शुभारंभ युवा भाजपा नेता पीयूष राय ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच कराकर लाभान्वित हुए।

शिविर में हड्डी रोग, चर्म रोग, सर्जरी तथा नाक, कान और गला (ईएनटी) से संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। डॉक्टरों ने करीब 300 मरीजों का परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक परामर्श के साथ नि:शुल्क दवाएं भी वितरित कीं। इस पहल से खासकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को काफी राहत मिली।

इस अवसर पर पीयूष राय ने चिकित्सकों और सहयोगियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का मुख्य उद्देश्य गांवों में रहने वाले गरीब और वंचित लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि समय पर इलाज मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है और इसके लिए ऐसे शिविर बेहद महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि जब ग्रामीण समाज स्वस्थ रहेगा, तभी देश और समाज का समग्र विकास संभव होगा। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार ‘मुन्ना’, झल्लन राय, विवेक शर्मा, ऋषिकेश राय, सुजीत राय, पवन चौधरी और रमेश चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं डॉ. शुभम राय, डॉ. सुधीर यादव, डॉ. रजत सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार और डॉ. मिथिलेश यादव सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button