Thursday, April 23, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeट्रक मालिक पर जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

ट्रक मालिक पर जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर – मरदह थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के समीप बृहस्पतिवार को एक ट्रक मालिक पर बाइक सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बिरनो थाना क्षेत्र के आराजी ओड़ासन गांव निवासी कन्हैया उर्फ कृष्णा यादव अपने ट्रक का हिसाब करने के लिए मौके पर पहुंचे थे। तभी बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और रंगदारी की मांग की। कन्हैया के अनुसार, जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया तो बदमाशों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और तमंचे की बट से उनके सिर और शरीर पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के दौरान कन्हैया की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख हमलावर भागने लगे, लेकिन लोगों ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर मरदह पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

घायल कन्हैया यादव ने तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मारपीट और रंगदारी मांगने की तहरीर दी है। थाना प्रभारी तारावती ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button