Sunday, April 19, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeयुवती की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भ्रामक खबरें चलाने...

युवती की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भ्रामक खबरें चलाने वाले भी रडार पर

गाजीपुर। करण्डा थाना क्षेत्र में युवती की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

घटना 15 अप्रैल 2026 की है, जब जमानिया धरम्मरपुर पुल के पास एक युवती का चप्पल, मोबाइल और गमछा बरामद हुआ था। बाद में उसकी लाश नदी में मिली। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। 19 अप्रैल को मृतका के पिता सियाराम की तहरीर पर थाना करण्डा में हत्या का मुकदमा (मु0अ0सं0 52/2026, धारा 103(1) BNS) दर्ज किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी हरिओम पाण्डेय (19 वर्ष), निवासी ग्राम कटरिया को बड़सरा बाईपास आरीपुर पहाड़पुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी नगर स्वयं घटनास्थल पहुंचे और पीड़ित परिवार से बातचीत कर मामले की विधिसम्मत जांच सुनिश्चित कराई। पुलिस का कहना है कि मामले में निष्पक्ष विवेचना जारी है।

इस बीच, कुछ अराजक तत्वों द्वारा जातिगत आधार पर भ्रामक और तथ्यहीन आरोप लगाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने ऐसे लोगों को चिन्हित कर लिया है और सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button