Thursday, April 16, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक पलटा, चालक गंभीर घायल

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक पलटा, चालक गंभीर घायल

गाज़ीपुर – गुरुवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बिहार से बालू लादकर महाराजगंज जा रहा एक ट्रक माइलस्टोन संख्या 305 के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। यह घटना मरदह क्षेत्र के अंतर्गत हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रक अचानक संतुलन खो बैठा और एक लेन की सुरक्षा रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा घुसा। इसके बाद ट्रक पलट गया और उस पर लदा सारा बालू सड़क पर बिखर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

इस दुर्घटना में ट्रक चालक राजकुमार, निवासी पिपरारसुलपुर थाना महाराजगंज, गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, उसके साथ मौजूद खलासी रवि बाल-बाल बच गया। सूचना मिलते ही डायल 112 और एक्सप्रेसवे की गश्ती टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और घायल चालक को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे प्रशासन ने क्रेन और जेसीबी की मदद से ट्रक को हटवाकर यातायात बहाल कराया। चालक के अनुसार, टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित हुआ, हालांकि पुलिस लापरवाही के पहलू से भी जांच कर रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button