HomeCrimeनगसर हॉल्ट पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

नगसर हॉल्ट पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गाजीपुर – थाना नगसर हॉल्ट पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 07 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक निरंकार प्रसाद ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 09/2026, धारा 108 बीएनएस में वांछित अभियुक्त मनोज कुमार पासवान को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त मनोज कुमार पासवान, पुत्र दीनानाथ पासवान, निवासी ग्राम गगरन थाना नगसर हॉल्ट, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 36 वर्ष, लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने उसे गगरन गेट के पास से विधिवत तरीके से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।

इस सफलता से स्थानीय पुलिस का मनोबल बढ़ा है और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments