गाज़ीपुर – डॉ. ईरज राजा ने जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। इस क्रम में 11 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को सादात से भुड़कुड़ा, पन्ने लाल यादव को आईजीआरएस सेल से सादात तथा श्याम जी यादव को भुड़कुड़ा से आईजीआरएस सेल स्थानांतरित किया गया है। वहीं वीरेन्द्र प्रताप को सैदपुर से मुहम्मदाबाद और राजेश कुमार को मुहम्मदाबाद से सैदपुर भेजा गया है।
उपनिरीक्षकों में संतोष कुमार पाठक को नोनहरा से करण्डा, शैलेन्द्र प्रताप सिंह को चुनाव सेल से रामपुर मांझा, विवेक कुमार तिवारी को रामपुर मांझा से नोनहरा तथा अशोक कुमार गुप्ता को करण्डा से प्रॉपर्टी सीजर प्रकोष्ठ भेजा गया है।
इसके अलावा सलाहुद्दीन को कोतवाली से बहरियाबाद और लक्ष्मण यादव को जिला जेल चौकी से शादियाबाद स्थानांतरित किया गया है। एसपी ने बताया कि यह तबादले जनहित, बेहतर पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किए गए हैं।














