गाजीपुर – खानपुर थाना क्षेत्र में पोखरा मोड़ के पास सोमवार शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय निरहू की मौत हो गई। वह वीरेंद्र का पुत्र और इटवा रामपुर गांव का निवासी था। निरहू ईंट भट्ठे पर काम करता था और शाम को काम खत्म कर एक खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर घर लौट रहा था।
रास्ते में पोखरा मोड़ के पास ट्रैक्टर अचानक उछल गया, जिससे वह संतुलन खोकर नीचे गिर पड़ा और अपने ही ट्रैक्टर के नीचे दब गया। गंभीर हालत में उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।














