Sunday, March 22, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeतेज रफ्तार बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

गाजीपुर – खानपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना खानपुर उपकेंद्र के पास की है, जहां तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार, जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के पतरहीं गांव के हसनुखपुरा निवासी 30 वर्षीय अमित यादव सुबह करीब 10 बजे बाइक से खानपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के डुड़ुआं गांव निवासी 27 वर्षीय अभिषेक यादव कुमार की बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने अमित यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि अभिषेक यादव का इलाज जारी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button