Wednesday, March 4, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeनदी में युवक का शव मिलने से सनसनी, एक मार्च से था...

नदी में युवक का शव मिलने से सनसनी, एक मार्च से था लापता

ग़ाज़ीपुर – भांवरकोल थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनाड़ी गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के उत्तर दिशा में स्थित गंगहर नदी में एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। मृतक की पहचान 22 वर्षीय राधेमोहन राय उर्फ लखन के रूप में हुई है, जो बीते एक मार्च से लापता चल रहे थे।

परिजनों के अनुसार राधेमोहन एक मार्च की सुबह घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बावजूद जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो परिवार ने भांवरकोल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

बुधवार सुबह ग्रामीणों की नजर नदी में उतराते शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button