Wednesday, March 4, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeइजराइल रवाना होने से पहले पिता पर टूटा दुखों का पहाड़, सर्पदंश...

इजराइल रवाना होने से पहले पिता पर टूटा दुखों का पहाड़, सर्पदंश से मासूम पुत्र-पुत्री की मौत

क्राइम – मऊ के रतनपुरा प्रखंड अंतर्गत भुड़सुरी ग्राम पंचायत के बढ़या मौजा निवासी योगेश यादव के इकलौते पुत्र और पुत्री की सर्पदंश से सोमवार रात दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से पैतृक गांव बढ़या और ननिहाल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृत बच्चों की पहचान अनन्या (उम्र लगभग साढ़े पांच वर्ष) और अंश (उम्र लगभग साढ़े तीन वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों बच्चे अपनी मां प्रिया यादव के साथ ननिहाल बढ़ईपुर, कासिमाबाद में रह रहे थे। सोमवार की शाम करीब 7 बजे दोनों घर के अंदर बिछाए गए पुआल पर सो गए थे। रात करीब 11 बजे जब मां प्रिया यादव दूध पिलाने के लिए बच्चों को जगाने पहुंचीं तो उनके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। यह देखकर वह घबरा गईं और शोर मचाया।

परिजनों द्वारा तत्काल दोनों बच्चों को फातिमा चिकित्सालय, मऊ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार बच्चों की मौत सर्पदंश के कारण हुई है।

घटना के समय बच्चों के पिता योगेश यादव इजराइल जाने की तैयारी में टिकट निकलवाने के लिए आजमगढ़ गए हुए थे। रात करीब 11:45 बजे उन्हें इस हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद वह तुरंत फातिमा चिकित्सालय पहुंचे। योगेश यादव आगामी 7 जनवरी 2026 को इजराइल के लिए फ्लाइट पकड़ने वाले थे, जहां उन्हें वेंडर ट्रेड के लिए जाना था, लेकिन इस दर्दनाक हादसे के बाद उन्होंने अपनी इजराइल यात्रा निरस्त कर दी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button