Wednesday, February 11, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeगाजीपुर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

गाजीपुर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

गाजीपुर – जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने विधानसभा सदर के लिए जिला पंचायत सभागार तथा विधानसभा जंगीपुर के लिए विकास भवन सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत हो रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर चल रही कार्रवाई

जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की प्रक्रिया जारी है। इसके अंतर्गत जेंडर मिसमैच, आयु अंतर, डुप्लीकेट और मृतक मतदाताओं से संबंधित डाटा का सत्यापन एवं पुनः सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही नो मैपिंग डाटा को वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैप करने का कार्य भी किया जा रहा है।

बीएलओ और सुपरवाइजरों से किया संवाद

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ एवं सुपरवाइजरों से संवाद कर लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामने आई सभी विसंगतियों का त्वरित निस्तारण किया जाए। इस अवसर पर उन्होंने कार्य में लगे सभी कार्मिकों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

एसआईआर कार्य की प्रगति और उद्देश्य

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में एसआईआर का फील्ड कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है, जबकि डिजिटाइजेशन का कार्य लगभग 85.5 प्रतिशत पूरा हो गया है। शेष 14.5 प्रतिशत मामलों में फार्म अनट्रेसबल, मृतक या डुप्लिकेट पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को स्वच्छ बनाना और लोकतंत्र को मजबूत करना है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button