Wednesday, February 11, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeदिल्ली सड़क हादसे में सपा विधायक के भतीजे की हुई मौत, 

दिल्ली सड़क हादसे में सपा विधायक के भतीजे की हुई मौत, 

गाज़ीपुर । उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जमानियां विधानसभा क्षेत्र से विधायक ओमप्रकाश सिंह के इकलौते भतीजे तथा छोटे भाई शैलेश सिंह के पुत्र रघुराज प्रताप सिंह का दिल्ली में एक सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। इस दुखद समाचार के मिलते ही गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

दिल्ली में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

परिजनों के अनुसार रघुराज प्रताप सिंह दिल्ली में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

रघुराज प्रताप सिंह के असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजन गहरे सदमे में हैं। घटना की सूचना मिलते ही रिश्तेदारों और शुभचिंतकों का तांता लग गया।

जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक

इस हृदयविदारक घटना पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button