HomeCrimeकासिमाबाद में अवैध सागौन लकड़ी के साथ तीन गिरफ्तार

कासिमाबाद में अवैध सागौन लकड़ी के साथ तीन गिरफ्तार

गाजीपुर – कासिमाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से सागौन के पेड़ की कटाई और परिवहन करने वाले तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 12 नवंबर 2025 को उपनिरीक्षक भाईलाल एवं उनकी टीम द्वारा डाही नहर पुलिया के पास की गई चेकिंग के दौरान हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों में सत्यप्रकाश पुत्र पूर्णमासी राम (38 वर्ष), नसीम रायनी पुत्र मुख्तार (32 वर्ष) एवं राजनरायन पुत्र सुदर्शन राम (40 वर्ष), तीनों निवासी थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर बताए गए हैं।पुलिस ने मौके से एक पिकअप वाहन (संख्या UP65DT9046) और भारी मात्रा में सागौन की लकड़ी बरामद की। बरामदगी में 25 टुकड़े सागौन की 6 इंच ब्यास और 7 फीट लंबी लकड़ी, 30 टुकड़े 3 इंच ब्यास की 6 फीट लंबी लकड़ी, 20 टुकड़े 2 इंच ब्यास की 4 फीट लंबी लकड़ी तथा 10 टुकड़े 2 इंच ब्यास की 3 फीट लंबी लकड़ी के साथ जलौनी लकड़ी शामिल है।थाना कासिमाबाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 423/2025 धारा 26 वन अधिनियम, 4/10 यूपी जीटीपी एक्ट एवं 3/28 अभिवहन परिवहन नियमावली अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments