HomeCrimeसंदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, ग्रामीणों ने किया जाम

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, ग्रामीणों ने किया जाम

गाज़ीपुर – सैदपुर थाना क्षेत्र के धुआर्जुन गांव में रविवार को 35 वर्षीय अरविंद राजभर का शव एक ताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वह शनिवार दोपहर करीब दो बजे से लापता थे। पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे डूबने से हुई मौत बताया, लेकिन परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। मृतक के भाई रंजीत ने बताया कि अरविंद के शरीर पर चोटों के निशान थे और जिस ताल में शव मिला, उसमें केवल तीन फीट पानी था।परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रात में मुकदमा दर्ज करने की मांग की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार सुबह शव को सड़क पर रखकर भीतरी शादियाबाद मार्ग जाम कर दिया। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर इकट्ठा होकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।सूचना पर सैदपुर थाना अध्यक्ष शैलेश मिश्र पुलिस बल के साथ पहुंचे, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। बाद में पुलिस क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी पहुंचे और परिजनों को तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम समाप्त कर दिया। करीब तीन घंटे तक मार्ग बंद रहने से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी।मृतक अरविंद राजभर दो भाइयों में बड़े थे और खेती से परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी संजना और तीन छोटे बेटे—अंश, अंकुश और आयुष हैं। घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम का माहौल है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments