HomeCrimeगाजीपुर: बढ़नपुरा ग्राम प्रधान अवधेश कुशवाहा के निधन से क्षेत्र में शोक...

गाजीपुर: बढ़नपुरा ग्राम प्रधान अवधेश कुशवाहा के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

गाज़ीपुर – भांवरकोल ब्लॉक के अंतर्गत बढ़नपुरा ग्राम के प्रधान अवधेश कुशवाहा (लालू कुशवाहा) के असमय निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक व्याप्त हो गया।अवधेश कुशवाहा अपने मिलनसार स्वभाव, ईमानदारी और जनता के बीच लोकप्रियता के लिए जाने जाते थे। ग्राम विकास में उनकी भूमिका हमेशा अग्रणी रही। ग्रामीणों ने उन्हें एक सज्जन, समाजसेवी और विकासप्रिय व्यक्ति के रूप में याद किया, जो हमेशा अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा में तत्पर रहते थे।उनके निधन से ग्रामसभा को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रधान संजय कुमार, जिला पंचायत सदस्य दुर्गा प्रसाद, रवि, महेशपुर ग्राम प्रधान सहित अनेक जनप्रतिनिधि व ग्रामीण शामिल रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments