HomeCrimeगाजीपुर : बाईपास पर सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर

गाजीपुर : बाईपास पर सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर

गाजीपुर। रामपुर बंतरा बाईपास पर मंगलवार रात हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। जानकारी के अनुसार लखमीपुर बरहपुर निवासी 28 वर्षीय विवेक यादव और उसका साथी अशोक यादव (30) बाइक से पहाड़पुर से अपने घर लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि विवेक यादव के सिर में गंभीर चोट लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।हादसे में अशोक यादव बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे तुरंत गाजीपुर ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, घर में मातम छा गया। मृतक विवेक यादव की पत्नी और एक साल की मासूम बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों का कहना है कि विवेक घर का सहारा था और उसकी असमय मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments