HomeCrimeगाजीपुर: चिकित्सक का शव नहर में मिला, जांच में जुटी पुलिस

गाजीपुर: चिकित्सक का शव नहर में मिला, जांच में जुटी पुलिस

गाजीपुर – सेवराई क्षेत्र स्थित देवल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक डॉ. अनुपम पल्लव का शव स्वतंत्रता दिवस के दिन जमानिया क्षेत्र में बड़ी नहर में मिला। झंडारोहण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वे कहीं जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने नहर में एक हाथ पानी से बाहर दिखाई दिया और वहीं पास में उनकी स्कूटी खड़ी मिली, जिससे सनसनी फैल गई।सूचना मिलने पर जमानिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी दी गई है।स्थानीय लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार, डॉ. अनुपम पल्लव पिछले कुछ समय से अवसादग्रस्त थे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. धनंजय आनंद ने बताया कि घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, फिलहाल आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments