HomeCrimeदहेज उत्पीड़न के मामले में फरार मियां-बीवी गिरफ्तार

दहेज उत्पीड़न के मामले में फरार मियां-बीवी गिरफ्तार

गाजीपुर। सुहवल थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में फरार चल रहे पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक सुहवल अपनी टीम के साथ ग्राम सुहवल महादेवा में दबिश देकर मोहम्मद अकबर पुत्र स्व. जुल्फेखार और उसकी पत्नी आयना खातून उर्फ संजीदा खातून को पकड़ा। दोनों के खिलाफ मुकदमा संख्या 105/24, धारा 85/108 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के तहत केस दर्ज था। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों को न्यायालय में पेश कर दिया।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments