HomePARDAFHAAS BREAKINGकुएं में गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

कुएं में गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

गाजीपुर – जंगीपुर थाना क्षेत्र के सआदतपुर गांव में शनिवार को खेत की सिंचाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में ट्यूबवेल चालू करने के लिए पट्टा चढ़ाते समय पैर फिसलने से 45 वर्षीय किसान कुएं में गिर गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान कृष्णानंद सिंह पुत्र पुरुषोत्तम सिंह, निवासी सआदतपुर, के रूप में हुई है। शनिवार की दोपहर वह खेत में सिंचाई के लिए ट्यूबवेल चालू कर रहे थे, तभी पट्टा चढ़ाते वक्त उनका पैर फिसल गया और वह सीधे कुएं में जा गिरे।परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रविवार को उनकी मृत्यु हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।कृष्णानंद सिंह अपने परिवार का भरण-पोषण खेतीबाड़ी कर के ही करते थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।इस संबंध में जंगीपुर थाना प्रभारी विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments