HomeNationalगाजीपुर: तेजाब कांड के वांछित आरोपी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर: तेजाब कांड के वांछित आरोपी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। भांवरकोल पुलिस ने दो सप्ताह पूर्व पत्नी और बच्चों पर तेजाब फेंककर फरार हुए आरोपी को गुरुवार सुबह मनिया मिर्जाबाद पेट्रोल टंकी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि गश्त के दौरान पेट्रोल टंकी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम रामबचन पुत्र बंझारू निवासी रसूलपुर बताया। आरोपी दो सप्ताह पहले अपनी पत्नी और बच्चों पर तेजाब फेंककर फरार हो गया था, जिसके खिलाफ उसकी पत्नी ने मामला दर्ज कराया था।
गिरफ्तार आरोपी को संबंधित धाराओं में कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी और कांस्टेबल गौरव राय शामिल रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments