HomeNationalगाजीपुर: अज्ञात शव की पहचान, आर्थिक तनाव के चलते आत्महत्या की आशंका

गाजीपुर: अज्ञात शव की पहचान, आर्थिक तनाव के चलते आत्महत्या की आशंका

गाजीपुर – दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में रेलवे पटरी के पास मिले अज्ञात शव की पहचान मनोज मिश्रा (50) के रूप में हुई है। मूल रूप से बिरनो थाना क्षेत्र के चकदाउद गांव के निवासी मनोज मुंबई के नालासोपाड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करते थे। वह हाल ही में अपनी बड़ी बेटी की शादी की तैयारियों के लिए गांव आए थे।

स्थानीय जानकारी के अनुसार, मनोज आर्थिक तंगी और बेटी की शादी के खर्चों को लेकर तनाव में थे। 7 मार्च को वाराणसी में शादी तय थी। उन्होंने खेत बेचकर नया मकान बनवाया था, लेकिन इस आर्थिक दबाव ने उन्हें तोड़ दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य मुंबई से गांव के लिए रवाना हो गए हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments