HomeNationalगाजीपुर: युवा समाजसेवी सिद्धार्थ राय का भव्य स्वागत

गाजीपुर: युवा समाजसेवी सिद्धार्थ राय का भव्य स्वागत

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती पर सर्वोच्च युवा पुरस्कार से सम्मानित युवा समाजसेवी सिद्धार्थ राय के जिले में गुरुवार को प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया।

लंका तिराहे पर विश्वकर्मा समाज के सदस्यों ने शशिकांत शर्मा के नेतृत्व में सिद्धार्थ राय का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने जिले का नाम रोशन करने के लिए उन्हें बधाई दी।

शशिकांत शर्मा ने कहा कि सिद्धार्थ राय अपने सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के हर वर्ग के बीच प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। इस कार्यक्रम में भरत शर्मा, प्रवीण विश्वकर्मा, धर्मेंद्र शर्मा प्रधान, पंकज विश्वकर्मा, संदीप विश्वकर्मा, रौशन शर्मा, सुनील विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा एडवोकेट और राम जी विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments