HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर: गंगा तट पर 25 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिला, हत्या...

गाजीपुर: गंगा तट पर 25 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

गाजीपुर – गहमर कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव स्थित मठिया के पास गंगा नदी के किनारे रविवार सुबह 25 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची गहमर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में युवती के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

युवती ने पिंक रंग की फुल जैकेट और काले रंग का लोअर पहन रखा था, जिससे प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे किसी आर्केस्ट्रा ग्रुप की सदस्य होने का अनुमान लगाया है।फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा किए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है। इस घटना से स्थानीय लोगों में भय और चर्चाओं का माहौल है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments