HomeNationalतेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, युवक...

तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, युवक वाराणसी रेफर

जंगीपुर: जंगीपुर-गोरखपुर हाईवे के पास गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब अपने साइड के विपरीत दिशा में जा रहे साइकिल सवार युवक को अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

घायल युवक की पहचान मरदह थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव निवासी संदीप यादव (25) के रूप में हुई है, जो सुदर्शन यादव का पुत्र है। संदीप गाजीपुर से घर लौट रहा था और मोबाइल फोन पर बात करते हुए अपनी साइड के विपरीत दिशा में जा रहा था। इसी दौरान मऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में संदीप का हाथ और पैर फ्रैक्चर हो गया, और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल संदीप को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। इस मामले पर जंगीपुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments