HomeLocalराइफल क्लब में ‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ’ कार्यक्रम आयोजित

राइफल क्लब में ‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ’ कार्यक्रम आयोजित

  • गाजीपुर – मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज 5.0 के तहत जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देशानुसार गुरुवार को राइफल क्लब में “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” मेगा इवेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दिनेश कुमार ने की। इस अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं के साथ लैंगिक हिंसा, असमानता, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न और दहेज हिंसा जैसी समस्याओं पर चर्चा की गई।कार्यक्रम के दौरान घरेलू हिंसा के 10 और बाल विवाह का एक मामला सामने आया। अपर जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनसे इन योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं निडर होकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखें, उन्हें पूरा सहयोग दिया जाएगा।कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, हब फॉर एम्पावरमेंट और वन स्टॉप सेंटर के कर्मियों सहित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं और कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments