HomeLocalगाजीपुर में ‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ’ कार्यक्रम संपन्न

गाजीपुर में ‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ’ कार्यक्रम संपन्न

गाजीपुर – मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज 5.0 के तहत गुरुवार को राइफल क्लब में “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” मेगा इवेंट का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दिनेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित लैंगिक हिंसा, असमानता, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न और दहेज हिंसा जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम के दौरान घरेलू हिंसा के 10 और बाल विवाह का एक मामला प्राप्त हुआ। अपर जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं निर्भीक होकर अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखें और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, हब फॉर एम्पावरमेंट, वन स्टॉप सेंटर के कर्मी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं एवं कई महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना रहा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments