HomeCrimeगाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार महिला की मौत, एक गंभीर...

गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार महिला की मौत, एक गंभीर घायल

गाजीपुर – शनिवार शाम गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन हाईवे पर औड़िहार गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार 40 वर्षीय महिला संध्या की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रही 50 वर्षीय प्रेमलता गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार, संध्या वाराणसी के महमूरगंज में अपने बच्चों के साथ रहती थीं। उनके पति गुजरात में नौकरी करते हैं। शनिवार को संध्या अपनी परिचित प्रेमलता, जो एक निजी विद्यालय में अध्यापिका हैं, के साथ सैदपुर अपनी बहन के बीमार बच्चों को देखने गई थीं। शाम को लौटते समय औड़िहार गांव के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों महिलाएं दूर जा गिरीं। संध्या सड़क पर गिर गईं, तभी पीछे से आ रही दूसरी कार ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रेमलता सड़क किनारे खेत में जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments