HomeCrimeआंबेडकर जयंती कार्यक्रम में हंगामा, विधायक से अभद्रता के आरोप में पांच...

आंबेडकर जयंती कार्यक्रम में हंगामा, विधायक से अभद्रता के आरोप में पांच पर मुकदमा

गाज़ीपुर – सैदपुर क्षेत्र के सोनियापार गांव में आंबेडकर जयंती कार्यक्रम के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। कार्यक्रम में पहुंचे सैदपुर विधायक अंकित भारती के साथ कथित अभद्रता और गाली-गलौज के आरोप में पांच युवकों के खिलाफ शुक्रवार शाम मुकदमा दर्ज किया गया। यह कार्रवाई पूर्व प्रधान रमेश कुमार की तहरीर पर की गई।

जानकारी के अनुसार, विधायक अंकित भारती पूर्व प्रधान के निमंत्रण पर गांव पहुंचे थे। उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और इसके बाद अनुसूचित जाति समाज कल्याण विभाग के स्कूल में बच्चों को ड्रेस वितरित करने चले गए। इसी बात से नाराज कुछ गैर-दलीय कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि विधायक ने उनके कार्यक्रम में शामिल न होकर अपने दल के कार्यक्रम को प्राथमिकता दी और दलितों द्वारा दिया गया पानी भी नहीं पिया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

स्थिति को बिगड़ता देख स्थानीय नेताओं ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ दंगा भड़काने, मानहानि और उकसावे की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments