Saturday, May 23, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGहॉस्पिटल में दवा के बदले लाठी क्यों?

हॉस्पिटल में दवा के बदले लाठी क्यों?

गाजीपुर – राजकीय मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में शनिवार को इलाज कराने आए एक तीमारदार के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। ताड़ीघाट निवासी मनोज यादव अपने परिजन को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि डॉक्टर के लंच पर होने की वजह से उन्हें इंतजार करने को कहा गया। इसी बात को लेकर मनोज यादव और एक वार्ड बॉय के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहस बढ़ने पर अस्पताल में तैनात बाउंसर और सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने मनोज यादव को घेरकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अस्पताल के अंदर हंगामा साफ दिखाई दे रहा है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर अस्पताल में डॉक्टरों से ज्यादा बाउंसरों की जरूरत क्यों पड़ रही है? इलाज कराने आए लोगों पर लाठी चलाने की अनुमति किसने दी?

मामले में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आनंद मिश्रा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था, स्टाफ के व्यवहार और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button