HomeKhabar Thodi Hatkarपोखरी किनारे मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

पोखरी किनारे मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

गाजीपुर – सेवराई क्षेत्र के बसुका गांव में मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित एक पोखरी के किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और तत्काल इसकी सूचना गहमर थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। हालांकि काफी देर तक पूछताछ और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाने के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की पहचान कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही आसपास के क्षेत्रों से गुमशुदगी की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments