Wednesday, May 6, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeरेलवे स्टेशन पर चोरी-लूट के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन पर चोरी-लूट के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर – औड़िहार रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने चोरी और लूट की घटनाओं में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इमरान हाशमी उर्फ नादड़ उर्फ कल्लू और नीरज सोनी के रूप में हुई है। दोनों पर महिला का पर्स चोरी करने और चलती ट्रेन में चेन छीनने का आरोप है।

पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्लेटफॉर्म नंबर 5 के पश्चिमी छोर पर स्थित एक जर्जर भवन के पास से दोनों को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने अपराध स्वीकार कर लिए। तलाशी में इमरान के पास से सोने की चेन, मंगलसूत्र और 1900 रुपये नकद बरामद हुए, जो औड़िहार और मुफ्तीगंज स्टेशन की घटनाओं से जुड़े बताए गए।

वहीं नीरज सोनी के कब्जे से सोने का लॉकेट, दो चांदी की चेन, एक जोड़ी बिछिया और 2200 रुपये नकद बरामद किए गए। यह कार्रवाई रेलवे पुलिस गोरखपुर के अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button