Tuesday, May 5, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeगाजीपुर में कोडीन कफ सिरप मामले में दो आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण

गाजीपुर में कोडीन कफ सिरप मामले में दो आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण

गाजीपुर – अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप के कारोबार से जुड़े एक बड़े मामले में मंगलवार को दो आरोपियों ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। विशेष लोक अभियोजक एनडीपीएस रत्नाकर दुबे के अनुसार, कुर्की कार्रवाई के डर से आरोपी राहुल यादव और दयाराम सिंह ने एडीजे प्रथम शक्ति सिंह की अदालत में सरेंडर किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है और प्रशासन पहले ही उनकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर चुका था।

इस मामले में कुल छह आरोपी नामजद हैं, जिनमें से एक आरोपी शुभम वर्मा पहले से ही जेल में बंद है। ताजा घटनाक्रम के बाद अब तीन आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि यह मामला बड़े स्तर पर नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़ा है, जिसमें कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध खरीद-बिक्री की जा रही थी। आरोपी अपने पास मौजूद दवाओं का वैध हिसाब नहीं दे पाए, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस इस नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए सख्ती बरत रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button