HomeCrimeबिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

गाजीपुर – जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने पाया कि कई विभागों के अधिकारी बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय छोड़कर बाहर चले जाते हैं, जिससे कार्य प्रभावित होता है। इस पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि वे बिना उनकी पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे, चाहे सार्वजनिक अवकाश ही क्यों न हो।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय से बाहर जाता है या अपना मोबाइल फोन बंद रखता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें और हर समय उपलब्ध रहें, ताकि प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments