Tuesday, September 15, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalस्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों से एसडीएम की वार्ता, ओपीडी...

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों से एसडीएम की वार्ता, ओपीडी सेवाएं सुचारू

गाजीपुर। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय में इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर धरना-हड़ताल पर बैठे इंटर्न और छात्रों से उपजिलाधिकारी सदर ने मंगलवार को वार्ता की। महाविद्यालय परिसर में हुई वार्ता के दौरान छात्रों ने स्टाइपेंड में वृद्धि की मांग और इससे जुड़ी अपनी समस्याओं से एसडीएम को अवगत कराया।उपजिलाधिकारी सदर ने इंटर्न और छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि स्टाइपेंड में वृद्धि से संबंधित मांगों को नियमानुसार सक्षम स्तर तक पहुंचाया जाएगा। अधिकारियों की ओर से छात्रों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया गया।

वार्ता के दौरान महाविद्यालय में संचालित चिकित्सा सेवाओं की स्थिति की भी जानकारी ली गई। प्रशासन के अनुसार राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय की ओपीडी नियमित रूप से संचालित हो रही है। चिकित्सक मरीजों को देख रहे हैं और उनका परीक्षण एवं उपचार किया जा रहा है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ओपीडी में मरीजों के आवागमन, परीक्षण और उपचार में किसी प्रकार की रोक-टोक या बाधा नहीं है। महाविद्यालय प्रशासन को निर्देश दिया गया कि मरीजों को चिकित्सा सुविधाएं निर्बाध रूप से उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही परिसर में शांति और सामान्य व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने को कहा गया।

 

इंटर्न और छात्रों की स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग अब सक्षम स्तर तक भेजे जाने के बाद निर्णय का इंतजार है। फिलहाल ओपीडी सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button