गाजीपुर। माँ सरस्वती नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट, एनएच-24, महेंगवा, मरदह, गाजीपुर में Auxiliary Nurse Midwifery (ANM) कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। संस्थान की ओर से छात्राओं को नर्सिंग क्षेत्र में बेहतर करियर बनाने का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।
संस्थान के वाइस चेयरमैन मनीष यादव ने बताया कि ANM कोर्स के माध्यम से विद्यार्थियों को नर्सिंग एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित आवश्यक सैद्धांतिक ज्ञान के साथ प्रैक्टिकल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। संस्थान में कुशल एवं अनुभवी फैकल्टी के माध्यम से प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ सुरक्षित और आधुनिक शिक्षण वातावरण देने पर भी जोर दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि ANM कोर्स पूरा करने के बाद विद्यार्थियों के लिए सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध हो सकते हैं। संस्थान में प्रवेश के लिए सीमित सीटें निर्धारित हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों से समय रहते संस्थान से संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त करने की अपील की गई है।
मनीष यादव ने कहा कि नर्सिंग क्षेत्र में भविष्य बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह प्रशिक्षण महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। संस्थान में प्रवेश के लिए संपर्क किया जा सकता है। संस्थान का पता NH-24, महेंगवा, मरदह, गाजीपुर है।














