HomeUncategorizedसर्पदंश से किसान की मौत, परिवार में कोहराम

सर्पदंश से किसान की मौत, परिवार में कोहराम

गाजीपुर – गहमर कोतवाली क्षेत्र के पचौरी गांव में बीती रात सर्पदंश से एक किसान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अशोक कुशवाहा (45) पुत्र चंद्रिका कुशवाहा घर में फर्श पर सो रहे थे। इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। परिवार के लोग रामलीला देखने गए थे और लौटने पर अशोक को अचेत अवस्था में पाया। उनके पास सांप भी देखा गया।परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हल्का लेखपाल पीयूष सिंह ने घटना की रिपोर्ट शासन को प्रेषित की और पीड़ित परिवार को सहायता का आश्वासन दिया।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments