HomeUncategorizedगाजीपुर: थाना सादात पुलिस और शातिर नकबजन के बीच मुठभेड़, बदमाश घायल...

गाजीपुर: थाना सादात पुलिस और शातिर नकबजन के बीच मुठभेड़, बदमाश घायल व गिरफ्तार

गाजीपुर – थाना सादात क्षेत्र में पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत एक शातिर नकबजन को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 1 अक्टूबर 2025 को थानाध्यक्ष सादात व उनकी टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि जाफर हुसैन नाम का कुख्यात अपराधी चोरी की वारदात की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन सादात के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जाफर हुसैन के पैर में गोली लग गई।घायल बदमाश को तत्काल सीएचसी सादात भेजा गया। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा .315 बोर, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और चोरी करने के उपकरण बरामद किए। गिरफ्तार जाफर हुसैन जौनपुर जिले का निवासी है और उसके खिलाफ आजमगढ़, गाजीपुर व महाराजगंज में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और चोरी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नया मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments