Monday, August 31, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGसपा नेता तेजबहादुर सिंह ‘तेजू’ के निधन से क्षेत्र में शोक की...

सपा नेता तेजबहादुर सिंह ‘तेजू’ के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

गाजीपुर। भड़सर गांव निवासी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तेजबहादुर सिंह ‘तेजू’ का रविवार को निधन हो गया। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनका वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा था, जहां जिंदगी और मौत से जूझते हुए उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही भड़सर गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

सोमवार शाम करीब दो बजे उनका पार्थिव शरीर पैतृक आवास भड़सर पहुंचा। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, समर्थक, शुभचिंतक और परिचित पहुंच गए। लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। मिलनसार और हर किसी के सुख-दुःख में साथ खड़े रहने वाले तेजबहादुर सिंह के निधन से हर कोई स्तब्ध नजर आया।

अंतिम दर्शन के लिए गाजीपुर के पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव, बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, बसपा नेता सुबास राम समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य लोग पहुंचे। सभी ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।

सोमवार को गाजीपुर श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button