HomeLocalजिला खेल कार्यालय गाजीपुर में स्व-गणना 2027 अभियान के तहत खिलाड़ियों को...

जिला खेल कार्यालय गाजीपुर में स्व-गणना 2027 अभियान के तहत खिलाड़ियों को किया गया जागरूक

गाजीपुर। भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना “व्यक्ति या परिवार स्व-गणना 2027” के प्रथम चरण के अंतर्गत जिला खेल कार्यालय गाजीपुर में शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें खिलाड़ियों एवं आमजन को स्व-प्रेरणा से स्व-गणना करने के लिए प्रेरित किया गया। स्व-गणना का यह पहला चरण 07 मई 2026 से 21 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। कुल 271 खिलाड़ियों की सहभागिता रही, जिसमें 175 बालक और 96 बालिकाएं शामिल थीं। उपस्थित खिलाड़ियों को स्व-गणना के महत्व, उसकी प्रक्रिया तथा सरकार की योजनाओं में उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों से अपील की कि वे स्वयं भी स्व-गणना करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें।

इस अवसर पर मो. मोईन, जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव, सुदामा राम, राधेश्याम यादव, प्रेमचंद यादव, योगेंद्र सिंह, विजय, चंदन यादव, प्रदीप राय, बृजेश कुमार, श्रीमती संगीता यादव, सुश्री अंजनी वर्मा, रामदेव, इंजमामुल हक एवं जैनेन्द्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एथलेटिक्स प्रशिक्षक श्री विनोद कुमार जायसवाल ने किया। जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के समस्त कर्मचारी एवं प्रशिक्षक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments