Tuesday, June 23, 2026
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarविरनो सीएचसी में स्वयं सहायता समूह की ‘साईं बाबा प्रेरणा कैंटीन’ का...

विरनो सीएचसी में स्वयं सहायता समूह की ‘साईं बाबा प्रेरणा कैंटीन’ का शुभारंभ

गाजीपुर – महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल की गई। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विरनो में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित ‘‘साईं बाबा स्वयं सहायता प्रेरणा कैंटीन’’ का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।इस कैंटीन का संचालन स्थानीय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा। इसके माध्यम से अस्पताल में आने वाले मरीजों, उनके तीमारदारों तथा स्वास्थ्यकर्मियों को स्वच्छ, पौष्टिक और किफायती भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। यह पहल मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार का स्थायी माध्यम उपलब्ध कराने में भी सहायक सिद्ध होगी।उद्घाटन के अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहलें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी सहायक हैं।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने समूह की महिलाओं को उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में ऐसे और नवाचारों को बढ़ावा देने की बात कही।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button