Saturday, August 22, 2026
Your Dream Technologies
HomeUttar Pradeshपोषण समिति की बैठक में कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार पर जोर

पोषण समिति की बैठक में कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार पर जोर

गाजीपुर। बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, किशोरियों और महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने की।

बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों का विवरण, जीएमडी की उपलब्धता, पोषण ट्रैकर के विभिन्न बिंदुओं, सैम-मैम बच्चों की स्थिति, एनआरसी संदर्भन, ड्राई राशन के लाभार्थियों तथा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने पिछली बैठक की कार्ययोजना की विस्तार से समीक्षा करते हुए कहा कि सरकार बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और किशोरियों को बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी करने और उनके खानपान पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बच्चे के जन्म के बाद उसका वजन अवश्य कराने को कहा।

उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध वजन मशीन एवं अन्य उपकरणों को क्रियाशील रखने तथा आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। सैम-मैम श्रेणी के बच्चों को चिन्हित कर उनकी स्वास्थ्य जांच, उपचार और पोषण श्रेणी में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सीडीओ ने मेडिकल कैंप लगाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा एएनएम के माध्यम से आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही राष्ट्रीय पोषण माह, आधार सत्यापन और अनुपूरक पुष्टाहार के रूप में ड्राई राशन वितरण की भी समीक्षा की गई। बैठक में सभी सीडीपीओ, सुपरवाइजर और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button