Thursday, August 13, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalविनीत राय हत्याकांड - आरोपी शंकर पाण्डेय के मकान हुआ कुर्क

विनीत राय हत्याकांड – आरोपी शंकर पाण्डेय के मकान हुआ कुर्क

गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी शंकर पाण्डेय के मकान पर न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कुर्की की कार्रवाई की। कार्रवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय संख्या-01 गाजीपुर द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (NBW) और धारा 83 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, शंकर पाण्डेय पुत्र राजशेखर पाण्डेय निवासी फुल्लनपुर के खिलाफ वर्ष 2020 में मुकदमा संख्या 0165/2020 दर्ज किया गया था। मामले में वादी विनोद सिंह ने आरोप लगाया था कि उनके पुत्र अंशुमान सिंह की चाकू, कुल्हाड़ी आदि से हत्या की गई थी। मुकदमे में हत्या सहित विभिन्न गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

12 अगस्त को उपनिरीक्षक राम मिलन यादव पुलिस टीम के साथ आरोपी के मकान पर पहुंचे। वहां आरोपी अथवा उसके परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं मिला। मौके पर मौजूद गवाहों और ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि हत्या की घटना के बाद से शंकर पाण्डेय गांव में दिखाई नहीं दिया और फरार चल रहा है।

पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में मकान की वीडियोग्राफी कराई। न्यायालय के आदेश से अवगत कराने के बाद मकान में मौजूद सामान की सूची तैयार की गई और नियमानुसार उसे कुर्क कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय गवाह मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button