Wednesday, May 6, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGगाजीपुर - स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 17 सीएचसी प्रभारियों के तबादले...

गाजीपुर – स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 17 सीएचसी प्रभारियों के तबादले से मचा हड़कंप

गाजीपुर – जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के कार्यभार संभालने के बाद स्वास्थ्य विभाग में सख्ती लगातार बढ़ रही है। निरीक्षण, छापेमारी, वेतन रोकने और स्पष्टीकरण मांगने की कार्रवाई के बीच अब 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) प्रभारियों का तबादला कर दिया गया है। इससे विभाग में हड़कंप मच गया है।
जारी आदेश के अनुसार डॉ. धनंजय आनन्द को भदौरा से बिरनो, डॉ. अमर कुमार को रेवतीपुर से जमानियां, डॉ. रूद्रकान्त सिंह को रेवतीपुर से मुहम्मदाबाद, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद यादव को मनिहारी से खानपुर, डॉ. धर्मेन्द्र कुमार को मनिहारी से देवकली, डॉ. अवधेश पासवान को जखनियां से गोड़उर, डॉ. अनिल कुमार को सुभाकरपुर से मिर्जापुर (सादात), डॉ. अवधेश कुमार राव को करण्डा से सुभाकरपुर, डॉ. सुरेश कुमार सरोज को देवकली से रेवतीपुर, डॉ. संजीव कुमार सिंह को सैदपुर से मरदह, डॉ. पंकज कुमार सिंह को मिर्जापुर (सादात) से बाराचवर, डॉ. आशीष राय को मुहम्मदाबाद से भदौरा, डॉ. नवीन कुमार सिंह को कासिमाबाद से जखनियां, डॉ. क्षितिज कुमार सिंह को बाराचवर से करण्डा, डॉ. विपिन कुमार को गोड़उर से खानपुर, डॉ. चन्द्रेश प्रभाकर मिश्रा को बिरनो से जमानियां तथा डॉ. रविरंजन द्वितीय को मरदह से सैदपुर भेजा गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर योगदान दें। आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं अधिकारी की होगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button